पश्चाताप की प्रार्थना, Prayer Of Repentance

PRAYER

पश्चाताप की प्रार्थना, Prayer Of Repentance:-


पिता परमेश्वर आप धर्मी है,
मैं धन्यवाद करता हूं, कि आप मुझसे प्रेम करते हैं |
मुझे इस बात का पछतावा है कि मैंने आपकी आज्ञाओं को नहीं माना और आपके विरुद्ध पाप किया|

मैं धन्यवाद देता हूं कि आपने यीशु को मेरे बदले क्रूस पर मरने के लिए भेजा और वह तीसरे दिन जी उठे |

मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे पापों का दंड स्वयं सहा , मैं आप के मार्ग पर चलना चाहता हूं और यीशु को अपने उद्धारकर्ता और प्रभु के रूप में ग्रहण करता हूं |

मैं धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरे पापों को क्षमा किया और हमेशा के लिए अपने साथ और अपने राज्य में रहने के लिए द्वार खोल दिए |

मैं विनती करता हूं कि अपना पवित्र आत्मा मुझे दे ताकि वह मेरे साथ रहे और मुझे सामर्थ दें, ताकि मैं अपने पूरे मन से आपसे प्रेम रख सकूँ, ताकि मैं ऐसा जीवन जियूं कि जैसा आपको पसंद है और इस दुनिया में हर जगह लोग आपकी स्तुति करें |

Jesus Songs



Comments